मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 12, 2024 4:11 अपराह्न

printer

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम जनता पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर कटाक्ष किया

डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की  निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लज्जता से भर गई है।  डॉ बिंदल ने कहा की सरकार ने अभी तक अनाधिकृत बनी हुई मस्जिद के बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने 2022 का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिमाचल के हिंदुओं का अपमान किया था और 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी के हारने का दंभ भरा था।