मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 5:58 अपराह्न

printer

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के आहवान पर देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के आहवान पर देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मोदी जी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम (पौधारोपण अभियान) चलाएगी। 
 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं। इस प्रकार 8000 स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है जो निरंतर इस अभियान की समीक्षा करेगी। हमारा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लें।