मई 4, 2026 12:46 अपराह्न

printer

भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है: भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला

पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और केरलम विधानसभा चुनावों के शुरूआती रूझानों पर भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि भाजपा पहली बार राज्‍य में सरकार बनाने जा रही है। श्री पूनावाला ने कहा कि असम में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर श्री पूनावाला ने कहा कि राज्‍य में मुकाबला एनडीए और टीवीके के बीच है।

इस बीच, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने दावा किया है कि केरलम में उनकी पार्टी के पक्ष में परिणाम आएगा। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पार्टी महासचिव डॉ. गिरीश ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि केरलम में एक बार फिर वाम गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु में परिणाम डीएमके पार्टी के पक्ष में रहेंगे।

कांग्रेस प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह केवल शुरूआती रूझान हैं और पूरी तस्‍वीर साफ होने पर ही कुछ कहना उचित रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला