नवम्बर 8, 2024 5:47 अपराह्न

printer

भाजपा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे संविधान की कर रहे हैं अवहेलना

भाजपा ने आज विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे संविधान की अवहेलना कर रहे हैं और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचल रहे हैं। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा विकास और सशक्तिकरण की बात करती है, जबकि इंडिया गठबंधन देश को बांटने, नकारात्मकता फैलाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।