मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 25, 2024 7:27 पूर्वाह्न

printer

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक सौ ग्‍यारह उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ओडिशा में संबलपुर से और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा पुरी

से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय बिहार में उजियारपुर, केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। अभिनेता अरुण गोविल मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार बनाए गए हैं।

पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश में सुल्‍तानपुर से, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाये गये हैं। भाजपा में कल शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता नवीन जिंदल हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कलकता उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्‍याय पश्चिम बंगाल में तामलुक लोकसभा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार बनाए गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगाम से चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा के लिए 14 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा के दिल्‍लीराम थापा अपर बुरुतुक और नरेन्‍द्र कुमार सुब्‍बा मनीबंग-देनताम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है