मई 26, 2024 7:05 अपराह्न

printer

भाजपा ने राज्य की सभी 14 सीटों पर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सभी 14 सीटों पर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। मतदान का प्रतिशत कम होने के बाद भी पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त है। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और दस साल की सरकार के काम के आधार पर जनता मतदान कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य की सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति बेहद ख़राब होने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कल कहा कि देश में इंडी गठबंधन को इस बार बहुमत मिलेगा।