अप्रैल 15, 2024 8:15 अपराह्न

printer

भाजपा ने रांची में मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया

चुनावी प्रचार को धारदार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज रांची में मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। मीडिया सेंटर का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।