मार्च 4, 2026 2:01 अपराह्न

printer

भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के चुनावों के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामन इवानते और रामराव वाडकुटे को चुनाव मैदान में उतारा है।