देश भर में आज भाजपा अपना 44 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार भाजपा द्वारा बड़े कार्यक्रम न करके बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी हर बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्टोक्स प्लेस बूथ नम्बर 70 और अपर संजौली बूथ नम्बर 71 पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा मौजूद रहे। इस दौरान झंडा फहराया कर स्थापना दिवस मनाया गया और साथ ही अब की बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का संकल्प भी लिया गया।
Site Admin | अप्रैल 6, 2024 3:09 अपराह्न
भाजपा ने बूथ स्तर पर झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस, अब की बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का लिया गया संकल्प
