फ़रवरी 4, 2026 7:22 अपराह्न

printer

भाजपा ने प. बंगाल सरकार पर बीएलओ को धमकाने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य के बूथ स्‍तरीय अधिकारियों- बी.एल.ओ. को धमकाने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया-एस.आई.आर. के अन्‍तर्गत राज्य के बी.एल.ओ. को सिस्टम में फर्जी दस्तावेज अपलोड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्‍होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2016 से अब तक राज्य में तीन सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी का शांतिपूर्ण चुनावों में विश्वास नहीं है।
श्री भट्टाचार्य ने दावा किया कि आनंदपुर में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां जाने की बजाय राजनीतिक हितों के लिए नई दिल्ली आ गई।