मार्च 21, 2026 2:13 अपराह्न

printer

भाजपा ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।  मन्नादिपेट से ए नमस्सिवयम, कलापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम, तिरुनल्लर से जी एन एस राजशेखरन और माहे विधानसभा क्षेत्र से ए दिनेशन को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। 30 सीटों की पुद्दुचेरी विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला