अक्टूबर 6, 2025 5:13 अपराह्न

printer

भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर पार्टी नेताओं पर हमले कराने का आरोप लगाया

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य में पार्टी नेताओं पर हमले कराने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राज्य सरकार पर भाजपा के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर उस समय हमले किए गए जब वे राज्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर लोगों की पीड़ा के प्रति असंवेदनशील होने का भी आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला