जनवरी 2, 2026 4:24 अपराह्न

printer

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ठप होने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह ठ‍प हो गई है।

 

नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्‍टीकरण की राजनीति के कारण उनका घुसपैठियों के प्रति नरम रवैया है। उन्‍होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. कानूनी प्रक्रिया है लेकिन ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं।