जनवरी 17, 2026 1:43 अपराह्न

printer

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हिंसा का समर्थन कर रही है और राज्य को अलग-थलग करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता असंवैधानिक और हिंसक तरीकों से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रोकने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तरीय अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है, जिससे वे कुछ कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो रहे हैं। श्री पात्रा ने खंड विकास अधिकारी कार्यालयों पर भी हमले का भी आरोप लगाया।

श्री पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में राज्य की शासन व्यवस्था चिंताजनक मोड़ ले चुकी है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर फर्जी आईडी रैकेट चलाने और घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने का भी आरोप लगाया।