अक्टूबर 3, 2024 6:15 अपराह्न

printer

भाजपा ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ आज से दिल्ली में गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की

राजधानी में सड़कों की खराब हालत को लेकर भाजपा ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ आज से गड्ढों की पोल खोल अभियान की शुरूआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शहर में हर जगह सड़कें टूटी हुई हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जर्जर सड़कें दिल्‍ली सरकार की विफलता और भ्रष्‍टाचार का नतीजा हैं। श्री सचदेवा ने कहा है कि इस अभियान के माध्‍यम से भाजपा दिल्‍ली सरकार के झूठ और  भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का प्रयास कर रही है।