भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर विशेष गहन पुनरीक्षण-एस आई आर प्रक्रिया के अंतर्गत फॉर्म सात जमा करने को लेकर राज्य में व्यापक हिंसा का आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों और एस डी ओ कार्यालयों के निकट फॉर्म सात जमा करने से रोका गया। मुर्शिदाबाद के लालबाग और फरक्का में सत्तारूढ़ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एस डी ओ कार्यालय पर धावा बोलकर फॉर्म सात जमा करने से संबंधित दस्तावेजों में आग लगा दी।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 8:32 अपराह्न
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर SIR प्रक्रिया को लेकर राज्य में व्यापक हिंसा का आरोप लगाया