भारतीय जनता पार्टी ने आज कथित तौर पर लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी देने के लिए डीप फेक के प्रयोग जैसी अनैतिक रणनीति अपनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा का अभियान और राजनीति पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के काम पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है कि भाजपा चुनाव में 400 सीटें जीतने के बाद संविधान बदल देगी। श्री चन्द्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का लक्ष्य धर्म पर आधारित आरक्षण लागू करना है, जो सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन है।