भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि झामुमो से भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन सरायकेला से और सीता सोरेन जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं रांची विधानसभा सीट से सीपी सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
हटिया से नवीन जायसवाल और कांके से जीतू चरण राम पर पार्टी ने भरोसा जताया है।पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीटों के आधार पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। अब सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में डटकर काम करेंगे। वहीं चंपाई सोरेन ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बढ़िया प्रदर्शन करेगी।