झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के विपक्षी सदस्यों ने आज सदन में हजारीबाग में रामनवमी उत्सव से पहले निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प की सांप्रदायिक घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
इस बीच, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने भी आज लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। श्री जायसवाल ने कहा कि लोगों को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है और झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है।