मार्च 13, 2026 8:38 अपराह्न

printer

भाजपा ने गारो हिल्स में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के कथित दुरुपयोग की निंदा की

भाजपा ने आज मेघालय के गारो हिल्स में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के कथित दुरुपयोग और शोषण की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें संविधान के तहत संरक्षण प्राप्त है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में अशांति घुसपैठियों के कारण है। श्री प्रसाद ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिल किया और उनकी आदिवासी स्थिति पर सवाल उठने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि इस अशांति के दौरान दो लोगों की जान चली गई। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि जहां केवल प्रमाणित आदिवासियों को ही चुनाव लड़ने की अनुमति है, वहीं घुसपैठिए स्थानीय आदिवासी बेटियों से शादी करके फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त कर गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव लड़कर जीत हासिल करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा गारो हिल्स के आदिवासी समुदायों के हितों के साथ है और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।