भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन अरनमुला सीट से चुनाव लड़ेंगे। अश्विनी एमएल को कासरगोड से, रेणु सुरेश को कोंगड़ से और बी राधाकृष्ण मेनन को चांगनास्सेरी से मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल नई दिल्ली में हुई, जिसमें इन नामों को मंजूरी दी गई। इस सप्ताह की शुरुआत में, पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
केरल में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को एक ही चरण में होंगे।