जनवरी 30, 2026 4:25 अपराह्न

printer

भाजपा ने की कांग्रेस और टीएमसी की आलोचना

भारतीय जनता पार्टी ने आज कर्नाटक में कथित शराब घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस की निंदा की है। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह आरोप भाजपा या विपक्षी दलों द्वारा नहीं बल्कि राज्‍य के वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने लगाया है। श्री त्रिवेदी ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण-एमयूडीए द्वारा आवासीय स्‍थलों के आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं का भी उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में है, वहां वह भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है और जनकल्‍याण कार्यों पर ध्‍यान केंद्रित नहीं कर रही है।

भाजपा प्रवक्‍ता ने 31 मार्च 2026 तक सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य के लिए जमीन आवंटन करने की प्रक्रिया पूरी करने संबंधी कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की नेतृत्‍व वाली सरकार की भी निंदा की है। श्री त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासन में घुसपैठियों का वोट लेने के लिए राज्‍य ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला