मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 19, 2024 7:57 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू देवताओं, हिंदू प्रथाओं और आदर्शों को अपमानित करने का आरोप लगाया

 

    भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हिंदू देवताओं, हिंदू प्रथाओं और आदर्शों को अपमानित करने और उनकी निंदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि इस समय यह कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक अभियान का सबसे बड़ा विषय बन गया है। नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्शों के अनुकूल पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर विभाजनकारी मानसिकता, माओवादी सोच और हिंदू विरोधी विचारधारा से प्रेरित होने का आरोप लगाया। श्री प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी केवल वोटबैंक के लिए हिंदू आस्था का अपमान करते हैं।