अगस्त 8, 2025 2:27 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस पर झूठा प्रचार करके देश की संवैधानिक संस्‍थाओं की साख बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि पार्टी झूठा प्रचार करके देश की संवैधानिक संस्‍थाओं की साख बिगाड़ने की कोशिश में लगी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लोगों ने बार-बार ऐसे झूठे दावों को नकारा है। उन्‍होंने कहा कि सेना, निर्वाचन आयोग और संसद स्‍वायत्‍त और स्‍वतंत्र रूप से काम करते हैं। इन संस्‍थानों को देश के संविधान के अंतर्गत संवैधानिक दर्जा प्राप्‍त है।

 

श्री यादव ने मतदाता सूचियों में हेराफेरी की श्री राहुल गांधी की टिप्‍पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने का काम निर्वाचन आयोग स्‍वतंत्र रूप से करता है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी महाराष्‍ट्र का मुद्दा उठा रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने उन अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की, जहां वोटरों की संख्‍या बढ़ी थी। उन्‍होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि श्री गांधी का दावा है कि महाराष्‍ट्र में मतदाता सूची में एक करोड़ वोट बढ़े हैं। उन्‍होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार वर्ष 2024 में महाराष्‍ट्र विधानसभा के लिए नौ करोड़ 71 लाख 41 हजार 289 मतदाता थे और लोकसभा के लिए नौ करोड़ 30 लाख 61 हजार 760 मतदाता थे। इस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच की अवधि में 40 लाख मतदाता बढ़े, जबकि राहुल गांधी एक करोड़ मतदाता बढ़ने का दावा कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला