दिसम्बर 12, 2025 9:17 अपराह्न

printer

भाजपा ने कहा शेख शाहजहां ने संदेशखाली मामले के मुख्य गवाह की हत्या का प्रयास किया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया है। भाजपा ने कहा कि कटक के पूर्व विधायक मोहम्‍मद मोकिम जैसे नेताओं का बयान इसे साबित करता है। कांग्रेस नेता द्वारा लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता प्रेम शुक्‍ला ने नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि कांग्रेस के अनेक नेताओं ने पार्टी के विफल नेतृत्‍व को लेकर बार-बार चिंता व्‍यक्‍त की है। चुनाव सुधार और एस आई आर के मुद्दे पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान का स्‍वागत करते हुए श्री शुक्‍ला ने कहा कि विपक्ष ने सच्‍चाई का सामना करने के बजाय सदन से वॉकआउट किया।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां ने मामले के मुख्‍य गवाह भोलानाथ घोष की हत्‍या का प्रयास किया। अदालत जाते हुए घोष की कार को एक ट्रक से टक्‍कर मारी गई जिसमें कार चालक और घोष के बेटे की मौत हो गई। श्री शुक्‍ला ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल की वास्‍तविक स्थिति दर्शाती है जहां मौजूदा राज्य सरकार के शासनकाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है और अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला