भारतीय जनता पार्टी ने आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कथित तौर पर भ्रम फैलाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि संसद में चुनावी सुधारों पर व्यापक चर्चा हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इन चर्चाओं के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब दिया था। श्री पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भारत के संवैधानिक निकायों का अनादर कर रही है, और उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की ताकत सभी को अच्छी तरह से ज्ञात है।