भारतीय जनता पार्टी ने एपस्टीन फाइलों के संबंध में संसद में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को झूठा बताते हुए उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि श्री गांधी को निराधार आरोप लगाने की आदत है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से मुझे जोड़ने वाला कोई भी दावा निराधार है।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 5:52 अपराह्न
भाजपा ने एपस्टीन फाइलों के संबंध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को झूठा बताया