भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। नई दिल्ली में आज भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भारत के विचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पात्रा ने दावा किया कि यह कृत्य देश की छवि खराब करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ी से भारत के लिए कांग्रेस पार्टी की दूरदृष्टि की कमी उजागर होती है।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 7:58 अपराह्न
भाजपा ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की