अक्टूबर 20, 2024 8:18 अपराह्न

printer

भाजपा ने उत्तराखंड में 20 लाख से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई

भारतीय जनता पार्टी राज्य में 20 लाख से अधिक लोगों को अपना सदस्य बना चुकी है। दहेरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चमोली जिले के माणा और मलारी, पिथौरागढ़ के गूंजी और उत्तरकाशी की हर्षिल जैसे दूरस्थ गांव से भी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

 

उन्होंने बताया कि राज्य संगठन ने केन्द्र की ओर से पूर्व निर्धारित 20 लाख सदस्यों के लक्ष्य को पार करते हुए अब तक 20 लाख 17 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं।