भारतीय जनता पाटी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी संसद में कागज़ फाड़कर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रही है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने लोकसभा में विकसित भारत ग्राम विकास विधेयक, 2025 को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे का उल्लेख किया। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए बयान पर चिंता जताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने कोई सफाई नहीं दी। श्री इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है।
Site Admin | दिसम्बर 18, 2025 8:44 अपराह्न
भाजपा ने आरोप लगाया: कांग्रेस संसद में कागज़ फाड़कर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रही