मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 18, 2025 7:52 अपराह्न

printer

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की घोषणाओं को गुमराह करने वाला बताया है

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनने के बाद किराए के मकान में रह रहे सभी लोगों को प्रतिमाह दो सौ यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। आज पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि इसके लिए उनकी सरकार योजना लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सभी किराएदारों को बिजली-पानी पर सब्सिडी का फायदा मिलेगा और उनको समान अधिकार और सुविधाएं दी जाएंगी।

 

    वहीं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी की घोषणाओं को गुमराह करने वाला बताया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने जब पहली बार चुनाव लड़ा था, तब भी एक किरायेदार प्रकोष्ठ बनाया था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गया था।

 

    उधऱ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि श्री केजरीवाल, अपने खिसकते जनाधार को देखते हुए जनता को भ्रमित कर रह है और अपने झूठ को दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 और 2019 में भी वोट हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी ने यही वादा किया था।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला