भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने दावा किया था कि उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनका आरोप आधारहीन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेबुनियाद बयान देना आम आदमी पार्टी का स्वभाव है। सचदेवा ने कहा कि आतिशी को क्षमा मांगने के लिए समय दिया गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया है।
आतिशी ने कल दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें अपने दल में शामिल करने की पेशकश की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा में शामिल होने से इनकार करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा उन्हें एक महीने में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।