मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2024 7:32 अपराह्न

printer

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति किया

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की है।