भारतीय जनता पार्टी ने कल आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए ओडिशा से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ओडिशा के राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और पूर्व सांसद सुजीत कुमार को भाजपा ने ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।
राज्यसभा की चार रिक्त सीटों के लिए चुनाव इस महीने की 16 तारीख को होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। इससे पहले, बीजू जनता दल ने दो राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर होता के नामों को मंजूरी दी।