मई 28, 2024 7:50 अपराह्न

printer

भाजपा नेता संजय सेठ ने 25 मई को संपन्न हुए रांची लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की

रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और सांसद संजय सेठ ने 25 मई को संपन्न हुए रांची लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि एक लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था जिसके कारण वे लोग मतदान करने से वंचित रह गये थे। श्री सेठ ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत राज्य सरकार के इशारे पर ऐसा किया गया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रांची नशे की राजधानी बन गई है। संजय सेठ ने कहा कि 4 जून के बाद उनका पहला काम रांची को नशा मुक्त बनाना होगा।