भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और विदेशों में भी भारत की साख बढ़ रही है। राजीव बिंदल लाहौल स्पीति दौरे के दौरान स्पीति मंडल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं के साथ आगामी चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई और आहवान किया कि लोकसभा व विधानसभा के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर कार्य करें। राजीव बिंदल आज किन्नौर जिले में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
Site Admin | अप्रैल 18, 2024 5:09 अपराह्न
भाजपा नेता राजीव बिंदल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनाव के लिए रणनीति बनाई
