अक्टूबर 5, 2024 8:22 अपराह्न

printer

भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और सरकार भी बनेगी

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और सरकार भी बनेगी। श्री सोरेन आज सरायकेला-खरसावां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से आदिवासियों के अस्तित्व पर खतरा है। श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड की बहू बेटियों को बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।