अक्टूबर 8, 2024 7:50 अपराह्न | Nayab Singh Saini | saini

printer

भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक वोटों से  जीत दर्ज की

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। पार्टी  राज्‍य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा की 89 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 36 सीटें मिली हैं और एक सीट पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल दो सीटों पर विजयी रहा और 3 सीट निर्दलीय उम्‍मीदवारों के खाते में गई हैं।

    भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक वोटों से  जीत दर्ज की है। राज्‍य सरकार में मंत्री अनिल विज ने अम्‍बाला कैंट सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार चित्रा सरवारा को पराजित किया। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र सिंह हुड्डा रोहतक की गढी सांपला किलोई सीट से 71 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे। कांग्रेस की विनेश फोगाट जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रही।