भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को आज कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। वह कल एक भारी वाहन द्वारा नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत के बाद से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। रूपा गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें आज सुबह कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 9:47 अपराह्न
भाजपा नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा किया
