जनवरी 26, 2025 9:02 अपराह्न

printer

भाजपा नेता अमित शाह ने आप संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली की जनता को आयुष्‍मान भारत योजना से वंचित रखने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल की आलोचना की है। आज नई दिल्‍ली के नरेला में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने वायदा किया कि अगर भाजपा सत्‍ता में आती है तो सभी नागरिकों को 10 लाख रूपए तक की मुफ्त उपचार सुविधा दी जाएगी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल के शासन में दिल्‍ली का बुनियादी ढ़ांचा चरमरा गया है। उन्‍होंने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार बनने से कई राज्‍य ऊंचाइयों पर पहुंच गये हैं लेकिन दिल्‍ली अब भी जल भराव, गन्‍दे जल की आपूर्ति और कचरे से जूझ रहा है।

श्री शाह ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने न केवल अराजकता पैदा की है बल्कि पूर्वांचलियों को फर्जी मतदाता बताते हुए उनका अपमान भी किया है। उन्‍होंने श्री केजरीवाल पर यमुना की सफाई नहीं करने का आरोप लगाया और वायदा किया कि भाजपा के सत्‍ता में आने पर यमुना की सफाई का काम किया जाएगा।