मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2023 9:29 अपराह्न | परिवर्तन यात्रा

printer

भाजपा द्वारा जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा तखतपुर पहुंची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा आज तखतपुर पहुंची। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर तखतपुर में आयोजित आमसभा को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री तिवारी ने  राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

 
इसके पहले, कल शाम यह यात्रा मुंगेली जिले के लोरमी और मुंगेली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। मुंगेली में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि दोनों परिवर्तन यात्राओं का समापन 30 सितंबर को बिलासपुर में होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे।