भाजपा के झारखंड सह-चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन-आजसू पार्टी के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री सरमा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला अंतिम चरण में है और अक्तूबर के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा कर दी जायेगी।
Site Admin | सितम्बर 25, 2024 4:18 अपराह्न
भाजपा झारखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव जेडीयू और आजसू पार्टी के साथ लड़ेगी