अक्टूबर 4, 2024 7:44 अपराह्न

printer

भाजपा झारखंड विधानसभा का चुनाव आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर लड़ेगीः हिमंता बिस्वा सरमा

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दोहराया है कि भाजपा झारखंड विधानसभा का चुनाव आजसू पार्टी और जदयू के साथ मिलकर लड़ेगी।

 

रांची में पत्रकारों से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि आठ अक्तूबर तक सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा कर दी जायेगी।