सितम्बर 25, 2024 12:43 अपराह्न

printer

भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव जेडीयू और आजसू के साथ मिलकर लड़ेगी

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड सह-चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा राज्‍य में आगामी विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन-आजसू के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री सरमा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला अंतिम चरण में है और अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा कर दी जायेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला