मई 5, 2024 8:17 अपराह्न

printer

भाजपा को सभी सीटों पर सफलता मिलेगीः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि चुनावी सभाओं के दौरान जिस तरह विभिन्न वर्गों का स्नेह मिल रहा है, इससे वे आश्वस्त है कि भाजपा को सभी सीटों पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की पिछले दस वर्षों के उपलब्धियों और राज्य की भाजपा सरकार की मोदी की गारंटियों को पूरा करने की पहल को जनता के बीच पहुंचाया है। श्री साय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर भाजपा का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता ने प्रधानमंत्री की गारंटी पर भरोसा करके भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिया है। ऐसे में वे आने वाले समय में विभिन्न वर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं को पूरी तरह से लागू करेंगे। पत्ररकारवार्ता में भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।
वहीं, एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर सिक्खों के कथित नरसंहार का आरोप लगाया।