अगस्त 27, 2024 10:05 अपराह्न

printer

भाजपा के जॉर्ज कुरियन तथा रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी सहित 12 नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

 

 

भारतीय जनता पार्टी के नौ सदस्‍य तथा एनडीए में उसके सहयोगी दलों के दो सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी भी निर्विरोध चुने गये हैं।

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा उम्‍मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्‍वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्‍य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्‍ट्र से धैर्यशील पाटील, ओडिशा से ममता मोहन्‍ता, राजस्‍थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचारजी शामिल हैं।

कांग्रेस के अभिषेक‍ मनु सिंघवी तेलंगाना से निर्विरोध चुने गये हैं। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के निति‍न पाटिल महाराष्‍ट्र से और बिहार से राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्‍द्र कुशवाहा राज्‍यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।