जुलाई 29, 2024 7:34 अपराह्न

printer

भाजपा के विधायक संताल परगना में डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाते हुए सदन के भीतर जमकर नारेबाजी की

भाजपा के विधायक संताल परगना में डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाते हुए सदन के भीतर जमकर नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा पूरे राज्य में डेमोग्राफी बदली है और संताल परगना इससे ज्यादा प्रभावित है।

 

इधर, झामुमो विधायकों ने भी सदन के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा के लोग संथाल परगना को आधार बना रहे हैं लेकिन वे अपनी मंशा में कामयाब नहीं होंगे।