जुलाई 12, 2025 12:49 अपराह्न

printer

भाजपा के विधायक ए. जॉन कुमार को केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ए. जॉन कुमार को केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मुख्‍यमंत्री एन. रंगास्‍वामी के नेतृत्‍व वाले मंत्रिमंडल में वे ए.के. साई जे. सरवनन कुमार का स्‍थान लेगें जिन्‍होंने हाल में इस्‍तीफा दिया था। श्री जॉन कुमार कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

   

गृह मंत्रालय ने एक अन्‍य आदेश के तहत वी. सेल्वम, ई. थीप्पैनथन और जी.एन.एस. राजशेखरन को पुद्दुचेरी विधानसभा का सदस्‍य मनोनीत किया है।