मई 4, 2024 8:00 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आमसभा को संबोधित किया

अब जबकि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव के तहत प्रचार के लिए चौबीस घंटें से भी कम का वक्त बचा है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।
इस बीच, जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। उनके साथ उनके पति यशवंत चंद्रा और कई सरपंच तथा पूर्व सरपंच भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
दूसरी ओर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा है कि भाजपा के शासन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और अपराध बढ़ा है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि केन्द्र में भाजपा सरकार के पिछले दस वर्ष के शासनकाल में किसानों की आमदनी घटी है और उनकी आत्महत्या की दर दोगुनी हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला