अप्रैल 4, 2024 10:17 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव भी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री साय ने उम्मीद जताई कि राजनांदगांव क्षेत्र की जनता संतोष पांडेय को इस बार भी अवसर देगी, ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनांदगांव क्षेत्र का विकास कर सकें।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष के बंगले में कार्यकर्ताओं की भीड़ ले जाकर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया है।